झाँसी- युवक को गोली लगी, संबंधों को लेकर विवाद सामने आ रहा

झांसी प्रेमनगर थानान्तर्गत राजगढ़ में भाजपा महिला नेता के बेटे ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने का कारण अवैध सम्बंध बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि राजगढ़ में शक्ति नामक युवक रहता है।वह मोहल्ले में रहने वाली भाजपा महिला नेता के घर गया हुआ था। जहां उसका महिला नेता के बेटे से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपने पिता की रिवाल्वर से शक्ति पर दो फायर कर दिये। जिसमें गोली लगने से शक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी करते हुए आरोपी के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर कार्यवाही की।

बताया जा रहा है कि घायल और आरोपी की मां के बीच अवैध सम्बंध थे। जिस कारण आरोपी घायल से नाराज रहता था। जब आरोपी के घर गया हुआ था तभी वहां आरोपी आ गया और देख लेने पर उसने गोली मार दी। हालांकि जब इस मामले में पुलिस से जानकारी ली तो उन्होंने पुष्टि करने से इंकार करते हुए जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *