Headlines

झाँसी-युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या और आत्महत्या में मामला उलझा, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झाँसी। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला फांसी पर लटकते हुए मिली। आरोप है कि महिला के पति ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर उसकी हत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

झांसी जिले के प्रेमनरगर थानान्तर्गत हंसारी में रहने वाले प्रकाश चन्द्र कुशवाहा ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की शादी अरविन्द निवासी अलीगोल खिड़की बाहर के साथ हुई थी। शादी में प्रकाश ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बाद भी पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ि किया जाये।

हद तो विगत दिवस हो गई, जब पति और ससुरालियों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *