झांसी । अलग-अलग थाना क्षेत्र से युवती व नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। खोजबीन करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की।
झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी गेट अंदर मोहल्ले में रहने वाले युवक की 21 वर्षीय भतीजी 13 मई को कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी खोजबी की। खोजबीन के दौरान पता चला कि युवती को प्रिंस नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की।
वहीं दूसरी ओर सीपरी बाजार थानान्तर्गत सिद्धेश्वर नगर से एक नाबालिग लड़की घर से कहीं चली गई। जिसकी खोजबीन करने कोई भी सुराग नहीं लगा। लड़की के परिजनों ने थाने की पुलिस से शिकायत करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
