झाँसी। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झांसी में मुस्लिम समुदाय और मदरसों में योगाभ्यास किया गया । इसकी शुरुआत करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी योगासन किए
झांसी के नेशनल हाफिज सिद्दकी स्कूल में एक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय और मदरसों के टीचर्स एकत्रित हुए। जहां उन्होंने शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए योगा किया। इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारी ने कहा कि आज के दौर में इतनी भगाम भाग हो गई कि हम अपने शरीर का भी ध्यान नही रख पाते हैं।
इसलिए मदरसों के टीचर्रो ने एक संकल्प लिया कि इस बार अंतराषर््ट्रीय योगा दिवस पर योग किया। वह केवल आज नहीं बल्कि आगे भी निरंतर योगा कर अपने शरीर को स्वास्थ्य रखेंगे। यह मौका पहली बार है कि जिसमें झांसी के मौलाना, काजी और मदरसों के टीचर्स समेत अन्य मुलिस्म समुदाय के लोग शामिल हैं।
