झाँसी- रक्सा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रिपोर्ट-देवेंद्र-रोहित

झांसी रक्सा थाना क्षेत्र में आए युवक की कुछ लोगों ने मारपीट कर दी बेरहमी से की गई मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई युवक की मौत के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार रक्षा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा निवासी संजीव कुमार दीपावली का सामान खरीदने के लिए दुकान जा रहा था। इस दौरान गांव के ही रवि, अजय राजकुमार बहादुर आदि ने उसकी मारपीट कर दी आरोप है कि संजीव की बेरहमी से मारपीट की गई जिससे वह मरणासन्न हो गया।
इसके बाद यह लोग उसे मध्य प्रदेश के गोपालपुरा के जंगल में फेंक कर भाग गए इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो वह मध्य प्रदेश सीमा तक पहुंची लेकिन काफी मशक्कत के बाद ही उस युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा सका ।

उपचार के दौरान संजीव की मौत हो गई युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में गश्त बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि युवक की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश चली आ रही है इसी रंजिश के चलते संजीव का विपक्षियों से सामना हो गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *