Headlines

झाँसी- राजनीतिक दल के लोग भी आमजन को मतदान के लिए जागरूक करें-डॉ. रेनू, रिपोर्ट-रोहित,सत्येन्द्र

झांसी। एनआईसी में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 2329 बूथों के लिए बीयू, सीयू व वीवीपेट का द्वितीय रैंडमाईजेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सामान्य प्रेक्षक डॉ. रेनू एस फुलिया व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशी व ऐजेंटो के समक्ष कम्पयूटराईज्ड रैंडमाईजेशन किया।

इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक डॉ. रेनू एस फलिया ने कहा कि राजनैतिक दल भी आमजन को मतदान के लिए जागरुक करें। जनपद में महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाये। यदि कहीं शराब, पैसा या गिफ्ट बांटे जाने की जानकारी हो तो अवश्य सी विजिल एंड्रायल मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑन लाइन शिकायत अवश्य कर सकते है।

एनआईसी में जिला विज्ञान सूचना अधिकारी मो. आसिफ खान ने बताया कि झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर के साथ ही ललितपुर व महरौनी के 2329 बूथों के लिए वीयू, सीयू व वीवीपेट रैंडमाईजेशन के माध्यम से सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *