झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना प्रकाश में आई है ,जिसमें आरोपियों में एक युवक को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई
पुलिस के अनुसार बाहर ओरछा गेट निवासी रवि पुत्र छोटे लाल कुशवाहा का सुनील निवासी कसाई मंडी समेत तीन लोगों ने 50 हजार रुपए का लेन-देन चल रहा था। आरोप है कि जिसको लेकर उन्होंने रवि और उसके भाई संतोष को अपने घर बुलाया।
उनके साथ मारपीट की। इसके बाद संतोष को तेजाब पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
रवि ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
