Headlines

झाँसी-रेल इंजन से केबिल चोरी करते दो बन्दी, रिपोर्ट-देवेंद्र, सत्येंद्र

झाँसी। आरपीएफ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत अपनी टीम के साथ गश्त रहे थे। तभी दांडी चौराहे पर दो संदिग्ध युवक नजर आये। आरपीएफ के जवानों को देखकर उक्त युवक भागने लगे। आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया और पूछतांछ करते हुए तलाश की।

तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का केबल बरामद हुआ। पूछतांछ में चोरों ने अपना नाम मोहन सिंह निवासी गरिया फाटक और बल्लू निवासी बबीना बताया।

चोरों ने बताया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पहले यार्ड में खड़े डीजल इंजन से केबिल को काट कर चोरी किया था। जिसे इलाईट चौराहे पास एक कबाड़ की दुकान में बच दिया। पुलिस ने चोरों और माल खरीदने वालों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *