झाँसी-ललितपुर हाईवे पर दो ट्रक टकराकर जल उठे, 1 की मौत, रिपोर्ट-रामकिशोर

झाँसी- बबीना थाना क्षेत्र में झांसी-ललितपुर हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत का होना बताया जा रहा है। जबकि कई लोगों के झुलसना बताया जा रहा है। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरु कर दिया है।

झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के झरर घाट के नजदीक हाईवे पर दो ट्रक तेज रफ्तार से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनमें आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रकों में भीषण आग लग गई।

यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि पुलिस भी दूर खड़ी रही और इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना के काफी देर तक फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची थी। दूरभाष पर जानकारी देते हुए थाने की पुलिस ने बताया आग की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *