Headlines

झाँसी-लापता लड़कियां जीआरपी के हत्थे चढ़ी, रिपोर्ट-सत्येंद्र, रोहित

झांसी। स्टेशन पर दो लड़कियों को जीआरपी ने ट्रेन से उतारा है। लड़कियों की मानें तो वह छत्तीसगढ़ की रहने वालीं हैं और जम्मू में बंधक बनाकर उनसे मजूदरी कराई जा रही थी। लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली बताई जार ही है। लड़कियों से पूछतांछ कर परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

झांसी जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी जीआरपी जवानों को कंट्रोल से सूचना मिली कि जम्मू से आने वाली ट्रेन में दो लड़कियां हैं। जिन्हें कोई व्यक्ति जबरन ले जा रह है। सूचना को गम्भीरता से लेते जीआरपी जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे और ट्रेन आते ही बताये गये कोच को घेर लिया।

इसके बाद उक्त दोनों लड़कियांें को उतार लिया गया है। साथ ही सूचना के अनुसार लड़कियों को ले जाने वाले युवक को तलाशा गया। लेकिन वह नहीं मिला। दोनों लड़कियों को थाने लाया गया और उनसे पूछतांछ की गई।

जीआरपी के अनुसार लड़कियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रहने वालीं हैं। दोनों लड़कियां आपस में दोस्त हैं। दोनों को डेढ़ वर्ष पहले धोखे से जम्मू ले जाया गया। जहां बंधक बनाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। पूछतांछ करने के बाद जीआरपी ने उनके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास शुरु कर दिया है।वहीं दूसरी ओर लड़कियों की कहानी को संदिग्ध मानते हुए जीआरपी ने छानबीन भी शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *