झाँसी। आज हम आपको एक ऐसी युवक की कहानी बता रहे हैं । उसने पहली लड़की को अगवा किया बाद में मंदिर में शादी रचाई ।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे दूसरे जनपद से पकड़ लिया ।हंसारी चौकी इंचार्ज ने इस घटना की पूरी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड की तहसील गोहद के ग्राम छिमका में रहने वाले कुलदीप राजावत राजावत ने पूनम नमक लड़की को उसके घर से अगवा किया इसके बाद ओरछा में जाकर मंदिर में शादी रचाई ।
हंसारी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार के अनुसार कुलदीप पिछले 2 महीने से हंसारी में रह रहा था । कुलदीप एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम कर रहा था। पूनम के परिजनों ने मध्यप्रदेश में उसकी अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलदीप झांसी के हंसारी इलाके में रह रहा है।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जंगल में इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें भिंड पुलिस के हवाले कर दिया चौकी इंचार्ज नीरज कुमार के साथ सिपाही लाखन, कुलदीप रामदीन और अजीत सिंगर के अलावा महिला सिपाही जीतू भी मौजूद रही।
पुलिस के इस प्रयास में गांव के ही आसाराम नामक युवक ने भी खूब मदद की।
