झाँसी- मउरानीपुर में विस्फोटक सामग्री मिली। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने उक्त विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर छानबीन करनी शुरु कर दी। यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई यह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि यह विस्फोटक सामग्री बिना निस्प्रयोज बताई जा रही है।
मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम अटारन और परसारा के बीच नहर के पास एक खेत में स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री देखी। जिसे देख गांव में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंची और उक्त विस्फोटक सामग्री को कब्जे में ले लिया। थानेदार ने बताया कि उक्त विस्फोटक सामग्री निस्प्रयोज है। यह कहां से आई, इसकी जानकारी छानबीन की जा रही है।
