झाँसी- एस एस पी ने आज सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। हम आपके सहयोग के लिए तैयार है।
झांसी के पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में एसएसपीकी अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ मासिक बैठक की।
बैठक में उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा व्यापारियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी मुसीबत में होने पर पुलिस से वह मदद ले सकते हैं।
बैठक में व्यापारियों को उम्मीद थी कि नगर की समस्या पर चर्चा होगी, लेकिन बात ज्यादा नही हो सकी।
एसएसपी ने सुरक्षा एवं शांति व्यस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर देवेश कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र सिंह परिहार, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, व्यापारी आदि मौजूद रहे।
यातायात पर पुरानी कहानी दोहरा दी गयी।
