Headlines

झाँसी- व्यापारी को धमकाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

झाँसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर हमला कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

आपको बता दे कि चिरगांव पुलिस को जानकारी हुई पिछले दिनों फायरिंग करने वाला आरोपी महेन्द्र दांगी आपारा पुल के पास है।

बताये गये स्थान पर पहुंची और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किये गये है। युवक को थाने लाया गया। जहां पूछताछ की जा रही है।

आरोपी महेन्द्र दांगी ने पिछले दिनों लेन-देन को लेकर चिरगांव में रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यापारी नीलेश शिवहरे पर दिनदाहड़े हमला करते हुए फायरिंग की थी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *