झाँसी-श्रृद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की जोरदार टक्कर, 5 की मौत, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर श्रृद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की जोरदार टक्क्र हो गई, जिससे पांच श्रृद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी से श्रृद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली रतनगढ़ देवी के दर्शन करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली जब झांसी के सीपरी बाजार थानान्तर्गत बूढ़ा भोजला के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां दो अन्य को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर

जवारे लेकर मध्य प्रदेश के निवाड़ी से रतनगढ़ जाते समय श्रृद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर टॉली झांसी के सीपरी बाजार थानान्तर्गत बूढ़ा भोजला के पास ट्रक से टकरा गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हैं।

मृतकों में लगभग 45 वर्षीय करन सिंह यादव, 40 वर्षीय हरि सिंह यादव, 60 वर्षीय परमानन्द कुशवाहा निवासी पजनपुरा मध्य प्रदेश, 50 वर्षीय मेवा वंशकार निवासी सेसा पूंछ और गयादीन वंशकार निवासी असाटी मध्य प्रदेश शामिल हैं। बताया गया है मृतक समेत दो दर्जन से अधिक से लोग दो ट्रैक्टर से जवारे लेकर रतनगढ़ जा रहे थे। तभीतभी एक ट्रैक्टर में सवार लोगों के साथ यह हादसा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *