झांसी । पूंछ थानानतर्गत ग्राम मबूसा निवासी 18 वर्षीय बृजेन्द्र अपनी 35 वर्षीय मां लक्ष्मी और 50 वर्षीय बुआ शीला के साथ बाइक से गरौठा थाना क्षेत्र में त्रियोदशी में शामिल होेने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह गांव से निकल कर बेतवा नदी के पुल पर पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी , जिसमें मां बेटा-गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
