Headlines

झाँसी-सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह ने नामांकन किया, ये नेता रहे मौजूद

झाँसी। लोकसभा चुनाव के लिए झांसी ललितपुर संसदीय सीट पर आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादों में नामांकन पत्र दाखिल किया । इससे पहले कुंज वाटिका से श्याम सुंदर सिंह यादव का नामांकन जुलुस निकला।

श्याम सुंदर सिंह यादव के नामांकन में सबसे ज्यादा लोग जिस चेहरे की तलाश कर रहे थे वह थे राज्य सभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव। कहां जा रहा है कि चंद्रपाल सिंह यादव थोड़े नाराज चल रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से प्रत्याशी के साथ नजर नहीं आ रहे थे आज नामांकन में उनकी मौजूदगी के बाद कयासों का दौर अपने तरीके से तेज हो गया है।

झांसी-ललितपुर के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह पारीछा के समर्थन में झांसी के स्थानीय विवाह घर में सर्व प्रथम नामांकन सभा हुई, जिसमें सपा-बसपा और रालोद के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थक पहुंचे। सभा होने के बाद गठबंधन प्रत्याशी, चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और बुन्देलखंड प्रभारी/मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार समेत सभी समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ पैदल कचहरी चौराहे पहुंचे।

गठबंधन प्रत्याशी ने सर्व प्रथम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान पूर्व विधायक के.पी राजपूत, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व झांसी विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, संत सिंह सेरसा, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, पुष्पेन्द्र यादव ममना, जिलाध्यक्ष सपा छत्रपाल यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंजाब सिंह यादव, चरण सिंह यादव, राजू राजगढ़, सोनू सिंह पारीछा, बीके गौतम, अजय अहिरवार, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *