Headlines

झाँसी- सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव टिकट मिलने के बाद पहली बार क्या बोले, रिपोर्ट-सत्येंद्र, रोहित

झांसी समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में झांसी की सीट सपा के खाते में आई है। आज समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया । उन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसान गरीब नौजवान और बेरोजगारी के मुद्दे हैं । उन्होंने कहा कि वह जीतने पर सरकार के साथ मिलकर सर्वप्रथम रोजगार व सिंचाई के साधन उपलब्ध कराएंगे। हमारे नैजवान और किसान यही रहकर रोजगार पाएं। बुंदेलखंड से पलायन भी रुक जाएगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बनाई गई केन-बेतवा नदी की योजना को भाजपा शासन में रोक दिया गया। सपा सरकार में शुरू हुए एरच बांध के निर्माण को भाजपा ने रोक दिया। इससे बुंदेलखंड के किसान सिंचाई के लिए परेशान हो गए। नौजवानों को रोजगार देने के बजाए जो काम पर लगे थे, उनके ही लाखों रोजगार भाजपा ने खत्म कर दिए। ऐसे में यहां का पलायन और बढ़ गया।

हम चुनाव जीते तो किसान और नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए तमाम उद्योग धंधे केंद्र सरकार से यहां लगाने का प्रस्ताव देंगे। ताकि यहां का जीवन खुशहाल हो सके।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह यादव ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन की वजह से भाजपा की हालत खराब है। ऐन-केन-प्रकारेन भाजपा चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए हर संभव भ्रामक प्रचार कर रही है। लेकिन गठबंधन का वोटर जानता है कि उसे वोट कहां करना है।

ऐसे में गठबंधन की मजबूत ताकत का एहसास विपक्षियों को हो गया है और वे इसे तोडऩे व वोटरों को भडक़ाने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व विधायक रश्मि आर्य, बसपा नेता सीताराम कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, अनिरुद्ध शर्मा, जगदीश यादव, प्रतिपाल सिंह यादव आदि गठबंधन के नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *