झाँसी-सरकार को बुन्देलखण्ड बनाना ही होगा, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी। बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर संघर्षरत् सभी घटक दलों को मिलाकर बनाये गये बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चलाये जा रहे अनिश्चित कालीन सामूहिक सत्याग्रह के 48वंे दिन बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के साथी सत्याग्रह पर बैठे।
सत्याग्रह स्थल पर बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष डा0 बाबूलाल तिवारी जी ने अपने अध्यक्षी उदबोधन में कहा कि जिस बड़ी संख्या में आज युवाओं ने और छात्रों ने राज्य निर्माण आन्दोलन की कमान अपने हाथ में सम्भालने का कार्य किया उससे यह स्पष्ट हो चला है कि केन्द्र सरकार देर तो कर सकती है लेकिन बुन्देलखण्ड उसको बनाना ही होगा।
सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव ने कहा कि आज जो बुन्देलखण्ड महाविद्यालय की छात्राओं का रौद्र रूप देखने को मिला उससे रानी झांसी और झलकारी बाई की शौर्य गाथायें चित्रित होती दिखी अब बुन्देलखण्ड पृथक राज्य निर्माण को रोका जाना सरकार की बड़ी भूल होगी। दूसरी ओर बुन्देलखण्ड के छात्रों में युवाओं में जो सरकार के प्रति गुस्सा पल रहा है। यदि बुन्देलखण्ड राज्य का निर्माण नही हुआ तो यह गुस्सा 2019 के आम चुनाव में भा0ज0पा0 को बुन्देलखण्ड क्षेत्र से विदायी निश्चित ही दिला देगा। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड के छात्र-छात्राओं, युवाओं, किसानों, बेरोजगारों और व्यापारियों के चेहरो पर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के बाद भी खुशहाली देखने को मिलेगी।
अपने वक्तव्य में कु0 ज्योति सिंह जी ने कहा कि हम बुन्देलखण्ड की बेटियां बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिये अपनी प्राण भी न्यौछावर कर सकते है। अगर आवश्यकता पड़ी तो हम जौहर करने से भी पीछे नही हटेगे क्योंकि बुन्देलखण्ड हमारे प्राणों और प्रण में बसता है।
सत्याग्रह को कार्यक्रम समन्वयक एवं बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा भानू सहाय, राजेन्द्र दीक्षित मऊरानीपुर, नीरज दीक्षित, पिपरोखर डल्लन खां मऊरानीपुर, गोकुल अहिरवार पिपरोखर, बाल गोविन्द्र तिवारी मऊरानीपुर, मन्दाकनी दीक्षित मऊरानीपुर, रामप्रकाश पाठक पिपरोखर, आदित्य द्विवेद्वी, शशिकान्त राजपूत, सुनील राजपूत, पवन कुमार गोस्वामी रक्सा, राधा लाल पारीक्षा, बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा प्रवक्ता रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, कुंअर बहादुर आदिम, वरिष्ठ पत्रकार हनीफ खान मीड़िया प्रभारी, अनूप दुबे, नरेश बुन्देला, छत्रप्रकाश खरे, महाराजा, अरूण कुमार, अभिषेक, विशाल, अरविन्द सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, चन्द्रशेखर यादव, अनुराग पाठक, राजकुमार कुशवाहा, फरीन खान, कु0 ज्योति सिंह, पूजा साहू, वर्षा टिकौरिया, कु0 नीलम सिंह आदि ने भी सम्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन लियाकत अली ने किया तथा अन्त में कनक त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा (युवा) ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *