झाँसी। ससुराल में प्रवेश को लेकर एक महिला को घर के बाहर धरने पे बैठना पड़ रहा है। महिला का आरोप है कि उसे घर से निकल दिया गया है।
प्रेमनगर थानान्तर्गत सारंध्रा नगर में रहने वाले मनीष के साथ संगीता निवासी खिचड़ीपुरा दिल्ली की शादी हुई थी। शादी के बाद हर लड़की की तरह संगीता ने भी जिंदगी जीने का सपना देखा था। लेकिन यह सपना इसका कुछ समय बाद चूर हो गया। संगीता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन उस पर जुल्म करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उस पर सितम करना बंद नहीं किया गया। यहां तक उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पिछले दो वर्ष से अपने मायके में आकर रह रही है। जहां उसने अपने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ न्यायालय में गुजारा भत्ता और ससुराल जाने के लिए मामला दायर किया है। आज जब वह मायके से ससुराल आई और घर के अंदर जाने लगी तो ससुरालीजनों ने अंदर जाने से उसे रोक दिया। जिस कारण वह घर के बाहर अपने दो वर्षीय मासूम बेटे के साथ धरने पर बैठी है। कई घंटे इस भीषण गर्मी में धरने पर बैठने के बाद भी ससुरालीजनों को दिल नहीं पसीजा। जैसे ही इसकी सूचना थाने की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुँची।
