Headlines

झाँसी-साली के साथ जा रहे युवक को बदमाश ने गोली मारी, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित

झाँसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बाइक सवार ने  विरोध करते हुए बदमाशों का मुकाबला किया ।  घायलावस्था में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।

झांसी जिले के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम भदरवारा के मजरा सिद्ध पुरा निवासी अजुर्न कुशवाहा उर्फ गब्बू अपनी साली मामता के साथ ग्राम खिसनी से बाइक लेकर गांव जा रहा था।

वह भदरवारा के आगे पहुंचा ही था कि पीछे से आये बदमाशों ने लड़की का सोने का हार छीनने का प्रयास किया। यह देख अर्जुन ने विरोध करते हुए महिला को बचाने के हार को बचाने का प्रयास किया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर अर्जुन कुशवाहा को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर पीछे से आ रहे गांव बाइक सवारों ने एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने घायल को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *