झाँसी। कोतवाली थाना क्षेत्र की सराफा बाजार में एक सिपाही ने एक दुकान में जेवर व नकदी को लेकर हेरा फेरी की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
बताया जाता है कि उक्त सिपाही सुबह दुकान पर सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। सिपाही ने सोने की जंजीर औऱ नक़दी को लेकर हेरा फेरी की ।
जानकारी जब दुकानदार को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुट गई है।
