मऊरानीपुर। पूंछ थाना क्षेत्र में गुरसरांय से लौटते समय मोंठ क्षेत्राधिकारी की गाड़ी शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में क्षेत्राधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गये। ससभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मोंठ क्षेत्राधिकारी ठा. दीनपाल चेकिंग करने के लिए कार क्रमांक यूपी 32 बीजी 7494 से गुरसरांय गये हुए थे। उनके साथ चालक आनंद कुमार और गनर भी थे।
वह तड़के सुबह वापस मोंठ लौट रहे थे। इसी दैरान पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी एरच रोड पर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी, चालक और गनर घायल हो गये। इसकी जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सीटेंट कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका।
