Headlines

झाँसी-हर गांव तक पहुंचेगी विकास की किरण : जगत विक्रम

झांसी । झांसी- ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों गांव आज भी पिछड़े हुए हैं , सत्ताधारी दल वादे और दावे तो बहुत करते हैं किंतु सही मायने में विकास नहीं किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) हमेशा जमीनी विकास की बात करती है । अगर जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो संसदीय क्षेत्र के पिछड़े हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बहा दूंगा। यह बात प्रसपा के प्रत्याशी लोधी जगत विक्रम सिंह राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने आज बबीना विधानसभा क्षेत्र के मोड़कला, मोड़खुर्द ,बरल, करगुवा, सिया, सिवारी, सुल्तानपुरा, परवई आदि गांव में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की।

ग्राम परवई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव का जनसम्पर्क के दौरान ग्रामवासियों फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान अरुण दीक्षित एडवोकेट, धीरेंद्र यादव सनी , जितेंद्र राजपूत , रश्मि रजक , सीमा राजपूत, जयदेवी यादव , पुष्पेंद्र सिंह यादव, कामद यादव , वीर सिंह राजपूत , मनीष राजपूत , मोहित यादव , रमाशंकर राजपूत , अनिल राजपूत, ब्रजराज यादव, अरविंद राजपूत , धीरेंद्र सिंह परिहार , मुकेश राजपूत , संजय राजपूत , भंवर सिंह पाल, सत्येंद्र पाल परवई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *