झाँसी-1000 वृक्ष को रोपेगा शस्यश्यामला वृक्ष सेवा संस्थान, रिपोर्ट-अमित यादव

झाँसी। शस्यश्यामला वृक्ष सेवा संस्थान’ की बैठक आज इलाइट के पास स्थित बालाजी टावर में पंकज रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार के लगभग एक हजार पर्यावरण मित्र वृक्ष जैसे पीपल, बरगद, नीम, पाकड़, जामुन, शीशम आदि के पौधों का नगर निगम क्षेत्र की वृक्षारोपण हेतु आरक्षित भूमि पर वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस अवसर पर पंकज रावत जी ने कहा कि ‘शस्यश्यामला वृक्ष सेवा संस्थान’ पर्यावरण की रक्षा एवं सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित विभिन्न तरह के कार्यों को करने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था है। यह संस्था लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्य करती है।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता सदस्य एवं पदाधिकारी अमित यादव, प्रदीप भदौरिया, अशोक कंशोरिया, सुशील वर्मा, अशोक जोशी, कमल कुशवाहा, आंनद मुद्गल, श्रुति चढ्ढा, मनोज शोलंकी, धरम शर्मा, प्रीती, भावना, राजेश श्रीवास, आकाश परिहार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *