झाँसी- बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने साल 2008 में केंद्र से पारित असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस नियम को लागू कर दिया जाए तो इससे काफी लाभ होगा।
बुन्देलख्ंाड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय समेत अन्य लोग झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम-2008 बनाया गया था। इस नियम को अभी तक उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया गया।
10 वर्ष बीत जाने पर मात्र नियमावली बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है जो सरकारों का असंगठित कर्मचारी के प्रति सरकार की सोच को दर्शाता है। बुंन्देलखड लगातार सूखे की मार झेल रहा है। यदि यह नियम लागू हो जाता है तो फायदा हो जायेगा।
काम करने वाले कर्मकार लोगों को लाभ मिलेाग। लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। वह सरकार से इस अधिनियम को लागू को करने की मांग की।