झाँसी-24 साल के युवक ने फाँसी लगाई, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुगयाना में 24 वर्षीय लोकेन्द्र परिवार के साथ रहता था। रोज की तरह आज जब सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। जहां वह फांसी पर लटक रहा था।

उन्होंने थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने लटकते शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मृतक ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *