झाँसी- sdm के सामने किसान ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जान देने का प्रयास किया, हड़कंप

झाँसी-योगी सरकार में किसान कैसे जान देने पर आमादा है इसका उदाहरण मउरानीपुर में देखने को मिला। यहाँ एक किसान ने उप जिलाधिकारी के सामने ही मिट्टी का तेल डाल कर जान देने का प्रयास किया। अफरा तफरी के बीच किसान को किसी तरह बचाया गया।

जनपद के मऊरानीपुर तहसील प्रांगण में समस्याओं को लेकर किसान नेता गौरी शंकर विदुआ के नेृतत्व में धरना प्रर्दशन चल रहा था। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए वहां उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर धरना स्थल पहुंची। जहां वह अभी किसानों की समस्याओं को सुन ही रहीं थीं तभी वहां एक किसान दौड़ता हुआ आया और माचिस जलाकर आग लगाने का प्रयास किया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके  हाथों से माचिस छीनी।

उक्त किसान के पास से मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। किसान को आनन-फानन में वहां लगे हैंडपम्प नल पर ले गये। जहां उसे नहलाया गया। इसके बाद उसकी समस्या सुनी गई।

पीड़ित किसान ने अपना नाम मानसिंह निवासी ग्राम बचेरा बताया। किसान मान सिंह का कहना है कि लखेरी बांध परियोजना के तहत मिलने वाली मुआवजे की अनुकम्पा राशि उसे अभी तक नहीं मिली है। वह पिछले 5-6 साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर वह थक गया है।

अब उसके सामने एक ही रास्ता ही कि वह मर जाये। इसलिए आज उसने यह प्रयास किया है। यदि अभी उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह आगे भी इस प्रकार का कदम उठायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *