झांसीः आखिर मैदान छोड़कर क्यो भागे डमडम महाराज?

झांसीः बसपा महापौर प्रत्याशी पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास उर्फ डमडम महाराज को क्या जनता से संवाद करना अच्छा नहीं लगता? क्या डमडम के पास जनता के सवालो  के जवाब नहीं है? क्या वो डिबेट मे  रूचि नहीं रखते? ऐसे कई सवाल है, जो जनता के बीच चर्चा बने हुये हैं।

यह सवाल क्यो  उठ रहे। इसको लेकर भी कारण है। दरअसल, कल एबीपी न्यूज चैनल ने निकाय चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशियो  का जनता से सामना कराया था।

इस प्रोग्राम मे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य, भाजपा के रामतीर्थ सिंघल, सपा के राहुल सक्सेना ने भाग लिया।

कार्यक्रम मे  बसपा प्रत्याशी डमडम को भी न्यौता दिया गया था। उन्हांेने समारोह मे  भाग क्यो  नहीं  लिया? इसको लेकर जब पड़ताल की गयी, तो चैंकाने वाले तथ्य सामने आये।

प्रोग्राम आयोजको  की माने, तो डमडम को समारोह मे  आने के लिये आमंत्रण दिया गया थ।

इतना ही नहीं कार्यक्रम शुरू होने से पहले उन्हे  कई बार फोन किया गया। हर बार वो आ रहे, कह कर कार्यक्रम आयोजको  को उलझाये रहे। शाम करीब पांच बजे उन्होने  व्यस्तता का हवाला देते हुये कार्यक्रम से किनारा कर लिया।

बाजार मे  यह चर्चा है कि डमडम या तो जनता के सवालो  का जवाब नहीं देना चाहते थे या फिर पार्टी की ओर से उन्हे  समारोह मे  जाने की स्वीकृति नहीं मिली?

डमडम के भीड़ वाले कार्यक्रम मे  ना जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस बारे मे  डमडम से फोन पर बात की गयी, तो उनका नंबर नहीं लगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *