झांसीः किसके बहकावे मे आ गयी लड़की, जेवर व नकदी लेकर भागी

झांसीः अपने परिवार की इज्जत को दांव पर लगाते हुये एक लड़की ना केवल घर से भाग गयी, बल्कि नकदी व जेवर भी ले गयी। लड़की के परिवार वालो ने पुलिस से शिकायत की है।मोंठ थानान्तर्गत ग्राम अमरा में रहने वाला युवक अपने परिवार के साथ काफी खुश रहता था। लेकिन आज उसकी इस खुशी को ग्रहण लग गया है।

ग्रामीण की मानें तो उसकी 15 वर्षीय बेटी है। वह 16 मार्च को घर से अचानक गायब हो गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने साथ 5000 रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गायब हुई। उन्होंने सभी जगह उसे खोजा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *