झांसीः किसके हाथ मजबूत करेगी युवा व आधी आबादी?

झांसीः बुन्देली माटी एक बार फिर से चुनावी परीक्षा के मैदान मे  है। इसमें भाग ले रहे मेयर व सभासद प्रत्याशियो की जीत-हार मे  युवा जोश और आधी आबादी यानि महिला वोटरो  का अहम योगदान रहेगा। इसको लेकर प्रत्याशियो ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

मेयर व सभासद के लिये मैदान मे  उतरे कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सपा, बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दल व निर्दलीय उम्मीदवारो  का अभी जनसंपर्क चल रहा है।

जनसंपर्क मे  प्रत्याशियो  के घर-घर दस्तक अभियान मे  निगाह युवा व महिला वोटरो  पर है।

बुन्देली युवा जोश और आधी आबादी भी पूरी तरह से चुनाव मे  अपना निर्णय देने को तैयार है।

बात मेयर प्रत्याशियो  की करे, तो कंाग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य अपनी टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनके साथ भानू सहाय, रघुराज शर्मा, राहुल राय, शंभू सेन, राहुल रिछारिया, सुधांशु त्रिपाठी, राम कुमार शुक्ला, विजित कपूर, मनीराम कुशवाहा, इम्तियाज हुसैन, चन्द्रशेखर तिवारी, अनिल बटटा, अरविंद वशिष्ट सहित सैकड़ांे युवा कांग्रेसियो  के नाम है, जो एकजुटता प्रदर्शित करते हुये मतदाताओ  को अपने पाले मे  करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे इतर युवाओ  के बीच प्रदीप जैन आदित्य का क्रेज काफी जोशीला नजर आ रहा है।

महिलाओ  के खेमे मे  प्रदीप जैन आदित्य ने जोरदार तरीके से दस्तक दी है। वो माताओ, बहनो  से आत्मीयता से मिलते हुये उन्हंे हर सुविधा देने का आश्वासन दे रहे हैं।

भाजपा के रामतीर्थ सिंघल की यह पहली चुनावी परीक्षा है। युवा भाजपाईयो  के साथ भ्रमण पर निकले रामतीर्थ सिंघल को विधायक रवि शर्मा, चन्द्रभान राय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजय दुबे, प्रदीप सरावगी, संजीव ऋंगीऋषि, डा. कंचन जायसवाल, रोहित गोठनकर, अमित साहू, जगदीश साहू आदि युवा चेहरो  का समर्थन हौसला दे रहा है।

यह चेहरे अपने दम पर युवाओ  और महिलाओ  के बीच भाजपा का संदेश देने मे  कामयाबी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बसपा के डमडम के साथ युवाओ  की टोली है, लेकिन चर्चित चेहरो  की कमी ने उन्हे  अपनी छवि के सहारे ला खड़ा किया है।

सपा के राहुल सक्सेना को युवा टीम मे  प्रतिपाल सिंह यादव दाउ, हैप्पी चावला, सैयद अली, अभिषेक, मिर्जा करामत बेग, अस्फान सिददीकि आदि युवा जोश का साथ होने से महिलाओ  का भरोसा जीतने की पूरी उम्मीद है।

बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के राम कुमार अंक शास्त्री के साथ सत्येन्द्र पाल सिंह, कमल, सौरभ, विनीत आदि युवाओ  की टीम है। वो गुरूजी होने के नाते महिला वोटरो  को अपना संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नरेन्द्र झां ने अपनी युवा टीम को बेहतरीन तरीके से तैयार किया है। इनकी टीम मे  सैकड़ांे युवाओ  की संख्या होने से नरेन्द्र के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वो पूरी ताकत के साथ महिलाआंे को जीत के लिये अपना आशीर्वाद लेने की तैयारी कर रहे हैं।

यहां सवाल यह उठ रहा है कि बुन्देली युवा और आधी आबादी अब पहले की अपेक्षा काफी जागरूक हो गयी है।

कभी पिछलग्गू का तमगा लिये यह दोनो  वर्ग स्वतंत्रता के साथ अपने प्रत्याशी के चयन को लेकर गंभीर है। यानि माना जा सकता है कि इन दो वर्गों की ताकत जिस प्रत्याशी के पाले मंे अधिक होगी, वो विजेता बनने की दिशा मे  बहुत तेजी से दौड़ेगा? इसमे  कौन नंबर वन बनेगा, यह मतदान के बाद पता चलेगा।

शुरूआती रूझान अंतिम निर्णय नहीं कहे जा सकते।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *