झांसीः चिरगांव मे दो पक्ष के बीच हुये कातिलाना हमले मे कई लोग घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित नाम के युवक के भाई सोनू का महेन्द्र दादी, राजा और सूरज ठाकुर समेत चार लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने सोनू के साथ गाली गलौज की।
जिसका विरोध करने पर चारों ने सोनू व उसके दोस्त पर कैंची से हमला करते हुए घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।