झांसीः मेयर पद के लिये बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल से प्रत्याशी राम कुमार अंक शास्त्री एक बार फिर से मैदान मे हैं। अंक शास्त्री ने दावा किया कि राजनैतिक दलो के जातीय और अन्य समीकरण से इतर वो अपनो के समीकरण के सहारे मैदान मे हैं।
कल नामांकन भरने के बाद आज मार्केटसंवाद से बात करते हुये राम कुमार ने कहा कि उन्हांेने झांसी के विकास और नयी पहचान देने के संकल्प के साथ मेयर चुनाव के लिये मैदान मे उतरने का फेसला किया है।
अंक शास्त्री का कहना है कि चुनाव मे सभी दल जातीय आंकड़े ध्यान मे रखते हुये रणनीति बनाते हैं। हम ऐसा नहीं कर रहे। अंक शास्त्री हर वर्ग को अपना समझता है। अंक शास्त्री ने दावा किया कि वो विकास की नयी परिभाषा के साथ झांसी मे बदलाव करना चाहते हैं।
अपनी रणनीति का खुलासा करते हुये अंक शास्त्री ने कहा कि राजनैतिक दल केवल अपने लिये जीत की संभावनओ की तलाश करते हैं। हम पूरे झांसी को नयी पहचान देने का प्रयास कर रहे हैं।

अपने बुलंद इरादो और अपनो के भरोसे मैदान मे आये राम कुमार अंक शास्त्री पिछली बार लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हांेने चुनाव मे निर्दलीय तौर पर लड़कर अच्छे मत प्राप्त किये थे।
राम कुमार का कहना है कि वो पूरे झांसी मे बेरोजगारी, सफाई, पानी, बिजली, गृहकर, अवैध कब्जे, नजूल की भूमि से कब्जा, पार्किंग आदि मुददो को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
जनता उन्हे जैसा जनादेश देगी, वो उसकी प्रकार से काम करेगे। अपनो के बीच गुरूजी और अंक शास्त्री के नाम से मशहूर राम कुमार नई बस्ती के रहने वाले हैं। एक हादसे मे उनके पैर खराब हो गये।
इसके बाद भी उनके हौसले और इरादो ने उन्हे आज लाखांे लोगो का समर्थक बना दिया है।

राम कुमार के मैदान मे आने के बाद राजनैतिक दलो मे बेचैनी भी है। प्रभाव और पकड़ के चलते जीत का आंकड़ा तय करने वाले राम कुमार अंक शास्त्री को बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल के सत्येन्द्र पाल सिंह का समर्थन प्राप्त है। बुन्देलखण्ड राज्य की लड़ाई लड़ रहे सत्येन्द्र पाल सिंह का मानना है कि जीत से राज्य निर्माण की लड़ाई को और बल मिलेगा।

 
                         
                         
                        