झांसी। बीजेपी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

झांसी। बीजेपी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं के योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह,क्षेत्रीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी, बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीक्षा जी, सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी, विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल जी, विधान परिषद सदस्या श्रीमती रमा निरंजन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम जी, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा श्री रामनरेश तिवारी जी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हनुमंत सिंह नरवरिया जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सरावगी जी,नि. जिला अध्यक्ष श्री हेमंत परिहार जी, जिला महामंत्री श्री विकास कुशवाहा जी, महामंत्री श्री विनोद नायक जी, महामंत्री श्री अरविंद्र राजपूत जी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *