झांसी। मुम्बई एवं जयपुर से एम्ब्रोसिया होटल सीपरी बाजार, झांसी पहुंचे श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के संरक्षक एवं शिवसेना रिपोर्ट अनिल मौर्य

झांसी। मुम्बई एवं जयपुर से एम्ब्रोसिया होटल सीपरी बाजार, झांसी पहुंचे श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के संरक्षक एवं शिवसेना राजस्थान के वरिष्ट उप राज्य प्रमुख ललित सक्सेना एवं अमित सक्सेना का कायस्थ समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिसमे प्रशांत सक्सेना जिला सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी, आनन्द कुमार सक्सेना, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना, अतुलेश सक्सेना, अधिवक्ता, अतुल सिन्हा आदि ने समाज को सशक्त, सुदृढ़ एवं संगठित करने पर चर्चा की‌ गई तथा कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का व्यापक प्रसार प्रचार कर घर-घर चित्रगुप्त, हर-घर चित्रगुप्त एवं हर-घर “भगवान श्री चित्रगुप्त कथा” अभियान को साकार रूप देने पर मंथन किया गया। चर्चा में सभी ने सहमति दर्शाई कि पूरे देश में अभियान चलाकर सरकार से यह मांग पूर्ण कराई जाये कि कलम के धनी कायस्थ समाज को शिक्षा के सभी सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी में 1 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर इकराम अख्तर सहित उनकी टीम का भी कायस्थ समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि झांसी में फिल्म ” फादर ” की शूटिंग प्रारम्भ होने जा रही है जिससे इकराम अख्तर जी ने समाज के होनहार व्यक्तित्व को प्राथमिकता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। ललित सक्सेना ने कायस्थ समाज झांसी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *