झांसीः सपा-बसपा की दोस्ती मे अंबेडकर जयन्ती का रंग और गहराई पैदा करेगा। पार्टी के इस आदेश को मानते हुये झांसी मे अंबेडकर जयन्ती की तैयारियो को लेकर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओ को जानकारी दी।
यादव ने बताया कि किस प्रकार इस बार अंबेडकर जयन्ती पर सपाई खास आयोजन करेगे।

समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने आज गरौठा विधानसभा क्षेत्र के एरच, गरौठा व गुरसरांय में बैठक की। इस दौरान जहां बूथ कमेटियों का गठन किया गया, वहीं पूर्व विधायक ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया है।
पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं और हमें अभी से तैयार रहना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन किया और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान निर्माता और दलितों व् पिछड़ों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाएगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे।
