झांसी-उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर के विकास मे महापौर का हर कदम पर साथ देगा-राजीव राय

झांसीः उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मे  नगर के विकास को गति देने के लिये कई अहम फैसले लिये गये। इसमे नवनिवाचित महापौर रामतीर्थ सिंघल को पूरा सहयोग करने, बाजार से अतिक्रमण हटाने, व्यापारियो की समस्याओ का समाधान त्वरित गति से कराना शामिल है।

एक होटल मे  आयोजित बैठक मे  बताया गया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के निर्देश पर निकाय स्तर पर संगठन महापौर को हर संभव सहयोग करेगा।

जिलाध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता मे  हुयी बैठक मे  जिला महामंत्री राघव वर्मा व मुकेश मिश्रा ने कहा कि शहर के बाजार से अतिक्रमण समाप्त करना, फुटपाथी व्यापारियो  को उचित स्थान दिलाने के लिये पहल की जाएगी।

युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू सोनी ने किसी भी विभाग के किसी भी सर्वे का विरोध किया।

जिलाध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि संगठन को बल देने के लिये प्रान्तीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला महिला व्यापार मंडल का गठन किया गया है। इसमे  श्रीमती कंचन आहूजा को जिलाध्यक्ष, श्रीमती रजनी गुप्ता को जिला मंत्री व श्रीमती नीता तलवार को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष महिला कंचन आहूजा ने कहा कि वो अपनी पूरी टीम के साथ व्यापार मंडल के उज्जवल भविष्य को लेकर काम करेगी। जल्द ही टीम को शपथ दिलायी जाएगी।

आहूजा ने कहा कि विधायक रवि शर्मा से वार्ता कर उद्योग विभाग द्वारा महिलाओ  के लिये उद्योग लगाने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर कुसुम साहू, रूचि अरोरा, उषा सेन, ज्योति मल्होत्रा, आशा करनानी, वसुधा, भावना सहजवानी, प्रियंका पारेचा, आशा, पिंकी, भावना अग्रवाल, ममता यादव आदि मौजूद रहीं। बाद मंे रजनी गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *