झांसी कल्चरल सोसायटी संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक 13 अक्टूबर 23 को सायं 7 बजे से *”ये शाम मस्तानी”* कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आई0एम0ए0 भवन में किया जाएगा रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी कल्चरल सोसायटी संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार दिनांक 13 अक्टूबर 23 को सायं 7 बजे से *”ये शाम मस्तानी”* कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आई0एम0ए0 भवन में किया जायेगा, यह कार्यक्रम देश के सुप्रसिद्ध एवं सदी के महा गायक कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार जी की पुण्य तिथि पर संस्था की ओर से दी जाने वाली *स्वरांजलि* है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी महानगर के निवर्तमान महापौर श्री राम तीर्थ सिंघल जी रहेंगे।
संस्थापक सदस्य अरुण भाटिया, कुमार विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस सुरमई शाम के मनोरंजक कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों वा नगर के आम नागरिकों के लिए, प्रवेश निःशुल्क है।
संस्था अपने सामान्य वार्षिक सदस्यों व नगरवासियों के लिए प्रतिमाह विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें चयनित स्थानीय युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य *”स्मार्ट सिटी झांसी, स्मार्ट नागरिक स्मार्ट समाज”* है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *