झांसी 1 जनवरीः कहते है कि भगवान भी आपका साथ तभी देता है, जब आप सही रास्ते पर चल रहे हो। ऐसा ही उन तीन युवको के साथ हुआ, जो किसी की जान बचाने के चक्कर मे मोटरसाइकिल सहित कुएं मे गिर पड़े, लेकिन बचा लिये गये।
दिनारा मे रहने वाला राकेश पुत्र हरभजन अपने जीजा के यहां भोजला मे रहता है।
राकेश अपने मित्र शुभम, अजय के साथ मोटरसाइकिल से गढ़कंुडार जा रहे थे। रास्ते मे सकोली गांव के पास रास्ते मे आ रही दूसरी मोटरसाइकिल का बैलेस बिगड़ गया। इससे पहले कि दोनो गाड़ियो मे टक्कर होती, राकेश ने अपनी मोटरसाइकिल की दिशा बदल दी।
इससे गाड़ियो की टक्कर तो बच गयी, लेकिन राकेश की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वो कुएं मे जा गिरी।
जानकारी होने पर आसपास के लोगो ने तीनो को बाहर निकाला और उपचार के लिये मेडिकल कालेज भिजवाया।
वहीं सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग झाँसी-खजुराहो पर बाबू होटल के सामने दो ट्रकांे की आमने सामने टक्क्र हो गई। जिससे दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि देख कर लोग दंग रह गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने अपने नाम 21 वर्षीय सूरज पुत्र सुनरे परिहार निवासी अमोली ठाकुरा कानपुर व 45 वर्षीय गुड्डू शर्मा पुत्र नंदलाल निवासी भीकेपुर औरेया बताये। हालत गम्भीर होने के कारण दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
