झांसी की बेटी ज्योति सिंह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

झांसी।नगर की बेटी ज्योति सिंह को 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है। टीम 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी, जहां कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में पांच मैच 26, 27, 29, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
यह दौरा आगामी एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 की तैयारी के लिहाज़ से बेहद अहम है। यह टूर्नामेंट दिसंबर में चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित होगा।
कप्तान ज्योति सिंह ने इस साल की शुरुआत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान सीनियर टीम में जगह बनाई थी। उनकी इस टीम में डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।
*भारतीय टीम इस प्रकार है*
गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज
डिफेंस:ज्योति सिंह, मनीषा, लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदनी
मिडफील्ड: प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, अनिशा साहू
फॉरवर्ड: लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच, सुखवीर कौर।
मुख्य कोच:तुषार खांडेकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *