Headlines

झांसी की श्रेया शुक्ला को मिला मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड् रिपोर्ट: अनिल मौर्य

गत दिवस होटल ताज, सांताक्रुज, मुंबई में, रेड चैरी एंटरटेनमेंट एवं द मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड्स कमेटी द्वारा आयोजित एक समारोह में, झांसी की मिस श्रेया शुक्ला, फिल्म अभिनेत्री, मुंबई को “ब्यूटीफुल फेस ऑफ द ईयर” वर्ग में “द मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड्स-2023 से सम्मानित किया गया। श्रेया झांसी की रहने वाली हैं तथा खाती बाबा निवासी सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर नवीन चंद्र शुक्ला की बेटी है। श्रेया मिस इंडिया रनर अप तथा मिस उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम कर चुकी है, इसके अलावा इन्हें इंडिया अचीवमेंट अवार्ड, बुंदेलखंड गौरव सम्मान, वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड, मैं हूं बेटी अवार्ड सहित अनेक अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
अवॉर्ड फंक्शन में आयोजक एहसान रेहान सहित अनेक फिल्मी व टेलीविजन जगत की हस्तियां उपस्थित थी।

नवीन चंद्र शुक्ला
मोब.- 9415073269
संलग्न –
*श्रेया शुक्ला का अवार्ड लेते हुए फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *