झांसी की सड़कों पर नारी शक्ति ने राष्ट्र की अखंडता को लेकर किया झंडा बुलंद, रिपोर्ट देवेंद्र एवं रोहित

झाँसी- गुरुवार को सड़कों पर नजारा कुछ अलग नजर आया। नारी शक्ति पथ संचलन करती शोभायात्रा के रूप में काली जी के मंदिर से निकली तो लोगों ने उनका स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी पथ संचलन व शोभायात्रा काली जी के मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी के बड़ा बाजार रघुनाथ जी का मंदिर मानिक चौक कोतवाली भोकर पच कुइयां मंदिर पर पहुंची ।जहां पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की 600 सदस्यों ने माता का जलाभिषेक किया।
राष्ट्र की एकता अखंडता की कामना की दुर्गा वाहिनी के हित चिंतक अभियान में सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत संयोजक डॉक्टर सीमा जादौन मातृशक्ति जिला संयोजक सीमा राज्य पाली जय श्री वंदना बंशकार सुरभि सक्सैना पलक संगीता जोशी नरेश कश्यप सुरेश शर्मा डॉक्टर बृजेंद्र तिवारी प्रभाकर अवस्थी पंकज गुप्ता छोटू कुशवाहा, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे बाद में कार्यक्रम संयोजक अंचल अड़जरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *