झांसीः जिले के नये कप्तान विनोद कुमार ने आज पदभार संभाल लिया। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने शासन की नीतियों के अनुसार काम करने का दावा किया और बताया कि किसी भी प्रकार से अनैतिक व गैर कानूनी कार्यों को जनपद में नहीं होने दिया जाएगा। नवागंतुक एसएसपी ने कहा कि यदि किसी को कोई भी शिकायत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। जनता को न्याय दिलाना ही उनका प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि माफियाओं व बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के साथ-साथ जनपद झाँसी में कानून से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने कानून के दायरे में रहकर हर कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की जो नीतियां हैं, उन्हें कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्थ बनी रहे, इस दिशा में हरसंभव कार्य किया जाएगा। इस मौके पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
