झांसी-क्या पानी के लिये भागीरथ बन पाएंगे मेयर रामतीर्थ! रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः पुरखे तारने के लिये भागीरथ ने गंगा को धरती पर लाया था। मंशा कल्याण की थी, सो ईश्वर भी साथी बन गया। इस युग मे बुन्देली माटी के झांसी शहर मे कई इलाके पानी के लिये तरस रहे हैं। विधायक से, मंत्री से, तो कभी अधिकारियो से गुहार की पोजीशन मे खड़े वार्ड क्रमांक-32 गुमनावारा को अब तक आशीर्वाद नहीं मिल सका।
मेडिकल क्षेत्र मे स्थित गुमनावारा पिछले कई सालो से पेयजल संकट से जूझ रहा है। घर मे पानी को लेकर झगड़े तक हो जाते। बूंद-बूंद पानी को मोहताज इस इलाके मे अभी भी टैंकर से पानी की सप्लाई हो रही है।


नगर विधायक रवि शर्मा का यह दूसरा कार्यकाल है। पिछले कई सालो से वो दावा कर रहे हैं कि पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इन्तजार के आदी हो चुके गुमनावारा वालो की नजर मे ऐसा भागीरथ नहीं आया, तो नल मे पानी की सप्लाई करा सके।
इस बीच आज मेयर रामतीर्थ सिंघल गुमनावारा पहुंचे। इस इलाके को पानी के संकट से मुक्त कराने के लिये टंडन रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने भी अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है।


मेयर के साथ वो भी इलाके के भ्रमण को गये। मेयर का पहला दौरा था। जाहिर है कि नयी उम्मीद की रोशनी दिखने की लालसा मे क्षेत्रवासी प्रफुल्लित हो उठे। मेयर साहब से कई सवाल दागे।
खामोशी से तो कभी समाधान की बात करते हुये मेयर रामतीर्थ सिंघल सभी की बातें सुनते रहे। बताया गया कि पिछले कई दशक से क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है।
टैंकर ही जीवन को जिंदा बनाये रखने का साधन हैं। यह नहीं होगे, तो परिवार कैसे चलेगे। वैसे मुहल्लावालो को मेयर के रूख से पानी के बादल छाने के आसार बनते दिखे। अब देखना यह है कि गुमनावारा कब तक पानी की सप्लाई वाला इलाका बनता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *