झांसीः एमइएस कामगार यूनियन के तत्वावधान मंे मई दिवस के मौके पर गरीबो को भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य मे हुये समारोह मे सभी ने गरीबो को भरपेट भोजन कराया।
प्रदीप जैन ने कहा कि मई दिवस मजदूर की आवाज का प्रतीक है। उन्होने सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि देश मे गरीब और मजदूर सबसे ज्यादा परेशान है।
इस मौके पर भास्कर तिवारी, नजर अली, मिथलेश कुमार, प्रमोद कुमार, रतन लाल, संतोष, संतोष पांडेय, द्वारका प्रसाद, अशोक अरोरा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, रामकिशन, जयकरन, कैलाश लालवानी, इश्तकार अली, सैयद अजहर अली, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
