झांसीः बाबा साहब अंबेडकर की जयन्ती पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित अन्य कांग्रेसियांे ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जैन ने कहा कि हमे बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलना होगा।
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महानगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, सुनील अग्रवाल, नीता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, विनीत खटीक, दिगंत चतुर्वेदी, हेमंत परिहार समेत दर्जनों लोगों ने माल्यापर्ण किया। इसके अलावा बार संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उदय प्रताप राजपूत ने अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर माल्यापर्ण किया। इसके साथ ही विभिन्न समाजसेवी संगठनों व बाबा साहेब के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
बाबा साहब अंबेडकर की जयन्ती पर आज सुबह बसपाई बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचे। सभासद जुगल किशोर एडवोकेट ने अपने समर्थको के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जुगल ने कहा कि बाबा साहब गरीब, कमजोर व मजबूर इन्सानियत के लिये मिशाल हैं। इस अवसर पर अनेक बसपाई मौजूद रहे। वहीं
राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।
अंबेडकर जयन्ती को धूमधाम से मनाने के सपा के निणर्य के बाद सपाईयो ने उसे पूरा करने का सुबह से ही मन बना लिया था।
राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्रा सहित अनेक सपा नेता अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचे। सभी ने माल्यार्पण किया।
चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अंबेडकरजी ने देश को एकता मे बांधने का काम किया। उन्हांेने हमे संवैधानिक अधिकार देने मे मदद की। इस अवसर पर अनेक सपाई मौजूद रहे।
