Headlines

झांसी-जयन्ती पर बसपाईयो ने किया बाबा साहब को नमन, रिपोर्ट-देवेन्द्र व रोहित

झांसीः बाबा साहब अंबेडकर की जयन्ती पर आज सुबह बसपाई बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचे। सभासद जुगल किशोर एडवोकेट ने अपने समर्थको के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जुगल ने कहा कि बाबा साहब गरीब, कमजोर व मजबूर इन्सानियत के लिये मिशाल हैं। इस अवसर पर अनेक बसपाई मौजूद रहे। वहीं
सपाईयो ने आज सुबह से जबरदस्त उत्साह दिखाया। राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।

अंबेडकर जयन्ती को धूमधाम से मनाने के सपा के निणर्य के बाद सपाईयो ने उसे पूरा करने का सुबह से ही मन बना लिया था।
राज्यसभा सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्रा सहित अनेक सपा नेता अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचे। सभी ने माल्यार्पण किया।
चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि अंबेडकरजी ने देश को एकता मे बांधने का काम किया। उन्हांेने हमे संवैधानिक अधिकार देने मे मदद की। इस अवसर पर अनेक सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *