झांसी-जानिये रोहित कुमार पाल ने किस प्रकार के वादे किये

झांसीः निकाय चुनाव मे  झांसी नगर निगम मे  सभासद के लिये वार्ड क्रमांक-29 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे  मैदान मे  उतरे रोहित कुमार पाल से देवेन्द्र कुमार व रोहित जाटव ने बात की।

पाल ने अपनी प्राथमिकताओ  के बारे मे  जानकारी देते हुये बताया कि वो क्षेत्र मे बढ़ रही पानी, बिजली और खराब सड़को  को सुधारने का काम करेगे। इसके अलावा किसी को कोई भी समस्या हो, वो 24 घंटे उपलब्ध रहेगे।

पाल ने बताया कि वार्ड मे  अलग-अलग जगह पर काम करने के लिये समूह का गठन किया गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या ना आए।

उन्होने  कहा कि गलियो मे  घूमने वाले आवार पशुओ  को पकड़कर उन्हे  सुनिश्चित स्थान पर भेजा जाएगा।

क्षेत्र मे  शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। परिवार मे  किसी को परेशानी होने पर समूह द्वारा रक्तदान का सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

क्षेत्र में समस्याओ  के निदान के लिये शिविर का आयोजन किया जाएगा। उनके जनसंपर्क मे  देवेन्द्र यादव, संदीप गुप्ता, युद्विष्ठर शर्मा, सगीर दुबे, नीरज सोलंकी, शैलेन्द्र गुप्ता, विक्रम सिंहयादव, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *