झांसीः एरच थाना क्षेत्र मे एक गांव मे एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार ने बड़ी मुश्किल से घर को बनाया था। आग मे सब कुछ स्वाहा होने के बाद परिजन परेशान हैं।
जनपद के एरच थानान्तर्गत ग्राम संगोली में जगन्नाथ नाम का युवक रहता है। आज अचानक घर के वाड़े में आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटे देख इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी प्रकार बुझाया। क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम प्रधान ने मौके पर स्थालीय निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।
