Headlines

झांसी: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर जारी

बुविवि के अर्थशास्त्र संस्थान का लोगों जारी

संस्थान ने चार संस्थानों के साथ किया करार

कुलपति ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के अर्थशास्त्र और वित्त संस्थान के तत्वावधान में टिकाऊ भविष्य में सामाजिक विज्ञान और मानविकी के योगदान विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दो से चार नवंबर २०२३ को यहां परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें दुनिया के अनेक देशों के अर्थशास्त्री और आर्थिक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। आज अपराह्न बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक सभाकक्ष में कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने उस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर जारी किया गया। यही नहीं उन्होंने अर्थशास्त्र संस्थान का लोगों भी जारी किया।

इस अवसर संस्थान के प्रो सी बी सिंह ने कुलपति प्रो पाण्डेय को बताया कि अर्थशास्त्र और वित्त संस्थान ने शिक्षा की गुणवत्ता और शोध के स्तर को बढ़ाने के लिए दुनिया के चार महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है। उन्होंने बताया कि उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस मौके पर अर्थशास्त्र संस्थान के शिक्षक डा शंभूनाथ सिंह, डा अतुल कुमार गोयल, डा फुरकान मलिक, डा शिल्पा मिश्रा, डा संदीप गोयल, डा यशोधरा शर्मा, डा राधिका चौधरी, डा ज्योति मिश्रा, डा सुनीता, डा जय सिंह, उमेश शुक्ल, डा राघवेन्द्र दीक्षित, डा अजय कुमार गुप्त समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसी कार्यक्रम में कुलपति प्रो पाण्डेय ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में जपनीत कौर प्रथम, आकांक्षा मलयान द्वितीय, रीतिका अग्रवाल तृतीय रही। इनके साथ ही सृष्टि तिवारी और रोहित कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने भा
फोटोग्राफी में सुधीर कुमार प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और जया व्यास तृतीय रही। राखी प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम,शिवांगी द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे। इन सभी को कुलपति प्रो पाण्डेय ने ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कुलपति प्रो पाण्डेय ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय विविध कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से रचनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *